विज्ञापन

पाँव अपने ही ज़िद पर अड़े थे मगर

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पास उनके बहुत से घड़े थे मगर,
        
                                                    
                            
वो घड़े सब ही उल्टे पड़े थे मगर।

प्यास अपनी बुझा ही न पाए कभी,
वो नदी के किनारे खड़े थे मगर।

राह आसान थी मंजिलें पास थीं
पाँव अपने ही ज़िद पर अड़े थे मगर।

उनका रुमाल गीला मिला जेब में,
महफ़िलों में वो हँसते बड़े थे मगर।

धूप में उम्र सारी गुज़रती रही,
साथ अपने ही साए खड़े थे मगर।

हाथ में इश्क़ वाली लकीरें न थी,
हम भी क़िस्मत से अपनी लड़े थे मगर।

सोच उनकी ‘सरल’ सबसे छोटी लगी,
आदमी वो बहुत ही बड़े थे मगर।
-सुरेश राय ‘सरल’
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Bajrang Lal

29 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8716 कविताएं

View Profile

Prem Narayan

4426 कविताएं

View Profile

Mansi Mittal

185 कविताएं

View Profile

Arvind Dubey

120 कविताएं

View Profile