विज्ञापन

कितने अच्छे लगते थे झूठ तेरे

Updesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कितने अच्छे लगते थे झूठ तेरे।
        
                                                    
                            
सम्भावनाएं जगाई थी मन में मेरे।।

तरीके बदल कर बहुमत जुटाया।
तुम्हारी लहर लगती थी मन में मेरे।।

ऐ-आई ने हर झूठ से पर्दा उठाया।
उससे तस्वीर बनने लगी मन में मेरे।।

डर की दीवारे चारो तरफ फैला दी।
उसी से दरारे पड़ने लगी मन में मेरे।।

जाने कैसे जेन-जी का भूचाल आया।
डर धूमिल हुआ 'उपदेश' मन में मेरे।।

संस्थागत दबाव दिख रहा हर तरफ।
नई आशाएं जन्म ले रही मन में मेरे।।

- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
9 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Kiran Mishra

232 कविताएं

View Profile

Shravya

1 कविता

View Profile