विज्ञापन

जब खुशियों ने दस्तक दी

Surya Kant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब खुशियों ने दस्तक दी,,,,
        
                                                    
                            
उसके दर पे
इबादत की नौबत
क्या बजी?!
दिल बस खुशहाल हो गया।
ग़मों के अहसान उतार
दिल ख़ुशी का मेज़बान हो गया।
जब खुशियों ने दस्तक दी,,
दिल का कोना कोना
उसके इल्हाम में निहाल हो गया,
जब खुशियों ने दस्तक दी,,
हर तरफ,
तू ही तू!
मैं भी तू!
तू भी तू!
का मंज़र
सर - ए - आम हो गया।
सारी की सारी
कायनात,
नूर ओ नूर
हो गई,
जब से तेरा नाम
मेरा नाम हो गया।
न निकाह न काज़ी
बस तेरे सामने
क्या बैठा?!
दिल का साज़
पुकार उठा
हर तरफ कबूल है!,
कबूल है! कबूल है!
और ख़ुशियों के दस्तक देने का
सिलसिला बस आम
हो गया।

पहले मुहब्बत थी
हुस्न से,
शोहरत से
बुलंदी से,
पर अब सब कुछ
तेरे नाम हो गया।

सारी की सारी
शोखियां,हसरतें
न जाने कहाँ
जज़्ब ओ फ़ना
हो गईं,
जब से तेरा नाम
मेरा हो गया।
अब तो उठते-बैठते
जागते - सोते
बस ज़ुबाँ पे
तेरा हाँ!
हाँ तेरा!
साँसों सा
बस मैं तेरे नाम
हो गया।
जब से ख़ुशियों
ने दस्तक दी
बस दिल तेरे
नाम हो गया,,,
दिल तेरे नाम हो गया।
-सूर्यकांत शर्मा
20 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile