विज्ञापन

भारत का लाल

suckhi singh

Mere Alfaz
                                    
                            भारत का जो लाल था तो लाल क्यों न माना गया
        
भोजन में दिया जहर किसने ये क्यों ना पहचाना गया

जय जवान जय किसान का नारा जिसने देश को दिया
ऐसे बलिदानी देशभक्त की मौत को भी न जाना गया

है गांधी नेहरू का ये देश इससे मुझे मलाल नहीं
पर शास्त्री जी का भी है भारत ये क्यों न माना गया

यूं तो लाला लाजपतराय भी थे अहिंसा के पुजारी
उनका बलिदान देश में इतना कम क्यों जाना गया

दिये प्राण लाठी खाकर पर हिंसा न अपनायी
फिर अहिंसा का पुजारी उनको क्यों ना माना गया

मुझे रोष है कुछ लोगों ने राजनेताओं का मान बढ़ाया है
जो दे गये प्रांण देश के लिए उनको क्यों न पहचाना गया

-सुखप्रीत सिंह "सुखी"
 
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ipsita Bhadauria

37 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

461 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10782 कविताएं

View Profile