विज्ञापन

हिरोशिमा-नागासाकी

subhash yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हरदिन की तरह
        
                                                    
                            
गलियों से गुजर रहें होंगे लोग
उसदिन
बात करती औरतें एक दूसरे से
किसी गहन मुद्दे पर
और खेलते बच्चे
अपनी धुन में रहें होंगे
उस अनंत धुंवे के गुब्बार में
डूब जाने से पहले
उसदिन
किसान भी अपने खेतों में
काम रहें होंगे
और चरागाह पर
मौज -मस्ती लिये
घास चर रहें होंगे मवेशी
और पंछी उड़ रहें होंगे
इधर से उधर
खुले आसमान में
उसदिन
पता चल जाने पर भी क्या था ?
बच पायेगा जीवन
यह तो मुमकिन नही था
उसदिन
मन की ईर्ष्या में आखिर
हिरोशिमा और नागासाकी का
कसूर क्या था
उसदिन ? ॥
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile