विज्ञापन

समय बदलते देर न लगती, बदल जाता है इंसान तभी।

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            घमंड की उम्र पाँच दिन की,इंसानियत हमेशा रहती है,
        
                                                    
                            
मिल जाता है घमंड मिट्टी में, इंसानियतही जिंदा रहती है ।

धन-दौलत और ऊँचे पद का, करना न अभिमान कभी,
समय बदलते देर न लगती, बदल जाता है इंसान तभी।

आज तुम्हारे पास है सत्ता, कल और किसी की होगी,
आज तुम्हारे साथ है दुनिया, कल साथ किसी के होगी।

घमंड में जो चूर हुआ, वह अपनों से दूर हुआ ,
सेवा प्रेम करने वाला, सबके दिल में मशहूर हुआ ।

फूलों जैसी खुशबू बनकर, जीवन भर महकते जाना,
किसी गरीब की पीड़ा समझकर, उसके आँसू पोंछते जाना।

ऊँचा बनना है तो अपने, कर्मों को ऊँचा कर लेना,
दौलत से नहीं, इंसानियत से, नाम अमर जग कर लेना।

घमंड इंसान को छोटा करता, इंसानियत महान बनाती है,
दौलत भले ही साथ न जाए, नेक कमाई याद आती है।
-सूबा लाल ‘अंजाना’
2 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6980 कविताएं

View Profile