विज्ञापन

इसलिए सदा सँभलकर चलना, कर्मों का ध्यान लगाना है।

Sooba Lal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं नाविक हूँ, मेरे पास नाव,
        
                                                    
                            
कइयों को पार कराया है।
मेरा दोष यही है केवल,
एक छेद नाव में रह आया है।

कितनों को मंज़िल तक पहुँचाया,
कितनों का जीवन सँवारा है।
लेकिन उस छोटे-से छेद ने,
मेरा अस्तित्व ही डुबाया है।

अच्छाइयाँ करते जाना,
जीवन का सुंदर काम है।
पर बुरा अगर थोड़ा भी किया,
बदनामी का परिणाम है।

सौ अच्छाइयाँ भूल जाते हैं,
एक बुराई याद रह जाती है।
जीवन भर की नेक कमाई,
क्षण भर में मिट जाती है।

इसलिए सदा सँभलकर चलना,
कर्मों का ध्यान लगाना है।
नाव हमारी डूब न जाए,
छेद समय रहते भर जाना है।
 — सूबा लाल ‘अंजाना’
20 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13545 कविताएं

View Profile