विज्ञापन

प्रदूषण धीमा जहर

Sima Kedia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रदूषण धीमा जहर है,
        
                                                    
                            
करता फेफड़ों पर असर है।
साँस की होती परेशानी,
मनुष्य फिर भी बेखबर है।

प्रदूषित हवा से ले साँसे,
शरीर बीमारियों का घर बनता है।
बच्चे, बूढ़े के साथ साथ,
अपना तन भी नष्ट करता है।

पर्यावरण दिवस के आने पर,
संरक्षण की बात करता है।
पेड़ पौधों को काट -काटकर,
कंक्रीट के जंगल तैयार करता है।

चाह नहीं स्वस्थ वातावरण की,
प्लास्टिक का पहाड़ बनाता है।
अपने साथ अपने बच्चों का भविष्य,
दुर्गम,कठिन बनाता जाता है।

पेड़ लगाकर ,कर श्रृंगार धरा का,
अपना भी भविष्य सुधारना है।
अभी पेड़ लगाओगे तो
अगली पीढ़ी को फल पाना है।

-सीमा केडिया
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

SATYENDRA KUMAR

133 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12655 कविताएं

View Profile