विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएँ

Shishir Ghatpande

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फ़िर आज ख़ुशी का वो दिन आया, मंगलमय वो बेला आई !
        
                                                    
                            
७२ वें स्वतन्त्रता दिन की, आप सबको बहुत बधाई !!

स्वाधीनता का संग्राम बड़ा था, अस्तित्व की थी वो लड़ाई !
एक होकर वो सभी लड़े थे, हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई !!

खोया किसी ने माता-बहन को, किसी ने पुत्र तो किसी ने भाई !
किसी ने अपनों को खोकर तो किसी ने प्राणों से आज़ादी दिलाई !!
प्राणों की भी ना की चिन्ता, ना अपनों की दी थी दुहाई !
क्रान्तिवीरों नमन है तुमको, आज़ादी की जोत जगाई !!
देशवासियों अब तो समझो, इस ऋण की करो भरपाई !
बन्द करो ये ख़ून-ख़राबा, धर्म-जात-भाषा की लड़ाई !!

स्वार्थ में तुम अन्ध हो गए, बलिदानों की याद न आई !
लाखों ने था ख़ून से सींचा, तब आज़ादी की फ़सल लहाई !!
सम्हलो अब तो वक़्त के रहते, नफ़रत किसी के काम न आई !
एक ही वृक्ष की शाख़ें हैं हम, हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई !!
इन्सानीयत ही सबसे बड़ी है, बनें एक-दूसरे की परछाईं !
आज़ादी मुबारक़ सबको, इस शुभ दिन की सबको बधाई !!

शिशिर घाटपाण्डे
मुम्बई
०९९२०४ ००११४, ०७०००८ ५०५०५

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all