विज्ञापन

तर्क-ए-त'आल्लुक कीजिए आहिस्ता-आहिस्ता,

Shailendra Bhatnagar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तर्क-ए-त'आल्लुक कीजिए आहिस्ता-आहिस्ता,
        
                                                    
                            
ताकि  दर्द का  हो एहसास आहिस्ता-आहिस्ता।

उतरने दो  ज़ेहन पे  सवार  मोहब्बत का ख़ुमार,
छंट जाने दो  गुबार-ए-यास आहिस्ता-आहिस्ता।

ज़रा  लुत्फ़ तो  उठाओ  तर्क-ए-त'आल्लुक का,
सुनो गम की  नवा-ए-ख़ास आहिस्ता-आहिस्ता।

अज़िय्यत  ला'नत-मलामत झेल चुकने के बा'द,
संभलेगा  दिल-ए-हस्सास  आहिस्ता-आहिस्ता।

ज़ख़्म-ए-दिल पे ग़म-गुसार लगाते रहेंगे मरहम,
कम होगी  ख़लिश-ए-दिल आहिस्ता-आहिस्ता।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील "
7 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11179 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13566 कविताएं

View Profile