माँ की परछाई हो बिटिया,
वही आँखें, वही रंग-रूप हो बिटिया।
माँ जब भी देखती होगी आपको,
अपने बचपन को जी लेती होगी भरपूर।
दिल की प्यारी, चंचल-सी परी हो बिटिया,
मेरी सखी की प्यारी-सी सहेली हो आप बिटिया।
आपकी मुस्कान यूँ ही सदा खिली रहे,
खुशियों से आपकी जिंदगी महकती रहे।
जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद बिटिया!
-शाहाना परवीन 'शान'