विज्ञापन

दिल की बात दिल में छुपाया नहीं करते

Shaayar Anurag

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल की बात दिल में छुपाया नहीं करते,
        
                                                    
                            
वक्त बहुत कीमती है इसे ज़ाया नहीं करते !

ज़ाहिर कर दो जज़्बात अपने दिल -ए-नादान के,
मन की बात बोलने में वक़्त लगाया नहीं करते !

ख़ामखाँ ही परेशान हो जाएगा कोई भी शख्स,
हर किसी को दास्तां-ए-दिल सुनाया नहीं करते !

ख्वाबों में तो तुम मेरे ही हो चुके हो पूरी तरह,
फिर क्यों हक़ीकत में सामने आया नहीं करते !

ये लोग क्या समझेंगे मोहब्बत के वजूद को,
क्योंकि लूटने वाले कभी इज्ज़त कमाया नहीं करते !

इश्क़ में दर्द का भी एक अपना मजा होता है,
यूं ही ये दर्द सबको दिखाया नहीं करते !

तेरी यादों की तपिश में सुलगा है ये दिल मेरा,
हम भी यूं बेवजह सिगरेट जलाया नहीं करते !

तुझसे बेपनाह मोहब्बत मुझे पहले भी थी,आज भी है,
वरना हर रोज तेरी तस्वीर सीने से लगाया नहीं करते !

अनुराग विश्वकर्मा

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13423 कविताएं

View Profile