विज्ञापन

ऐ जिंदगी उम्मीद का सेहरा बांध कर आना...

saurabh yadav

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            एक समय था जब चीजें कसकर पकड़ने की आदत थी
        
                                                    
                            
फिर चाहे खिलौना हो, मां का आंचल हो या दूध का गिलास
डर लगता था कि छूट गया तो क्या होगा?

लेकिन वक्त कहां रुकता है फिसल ही गया हाथ से
और वक्त के साथ फिसलने लगे रिश्ते भी
हाथों में रह गई बस उन रिश्तों की महक

लेकिन अब सीख लिया है चीजों को हल्के हाथ से पकड़ना
रिश्तों को आजाद रखना
भूलते जाना, भूलाते जाना

जाती हुई चीजों को जाने देना
ऐ जिंदगी अब तू भी आना
तो उम्मीद का सेहरा बांध कर आना

तुझे गुजरे वक्त की यादों से आजाद रखने का वादा है मेरा।

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile