विज्ञापन

तुम्हारे स्नेह के कोमल सुनहरे धागे से

Saroj Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हारे स्नेह के कोमल सुनहरे धागे से
        
                                                    
                            
बंध गया है जो बंधन वो सबसे प्यारा है

मैंने एक ख्वाब की दुनिया नई बनाई है
इस आसमान का तू चाँद और सितारा है

जहाँ से तुझको छिपाकर के रखा है दिल मे
कि धड़कनों को धड़कने का तू सहारा है

हजार बंदिशें और उलझने सम्भाले हुए
मैं चल सकूंगी मिला साथ तेरा प्यारा है

कभी भी हाथ मेरा छोड़कर न चल देना
मेरे सनम तू मुझे दो जहाँ से प्यारा है

न जाने कैसी खुशी है मिली मुझे तुमसे
मैं हूँ नदी और मुझे तू लगे किनारा है

तेरी खामोशियों से मैं बहुत ही डरती हूँ
तू मेरी सांस की डोरी का एक किनारा है

तूँ मुहब्बत है मेरी मैं तेरी परछाई हूँ
न जाना तुम वहाँ होता जहाँ अंधेरा है

बड़ी नादानियाँ करती हूँ मैं मुहब्बत में
मेरी गलती को भी सब तुम्हे भुलाना है

तुम्हारे स्नेह के कोमल सुनहरे धागे से
बंध गया है जो बंधन वो सबसे प्यारा है

सरोज यादव सरु

-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all