विज्ञापन

शाम गुजरी है तो फिर दिन भी गुजर जाएगा

Saroj Yadav

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            शाम गुजरी है तो फिर दिन भी गुजर जाएगा
        
                                                    
                            
तेरे न आने से क्या वक्त ठहर जाएगा
हमने तेरी राह में पलकों को बिछाए रखा
राह की गर्द अब आंखों में उतर जाएगा
वक्त मरहम तो है ये घाव को भर ही देगा
हाँ मगर दिल पर एक दाग उभर जाएगा
हमने इस तरह तुझे टूट के चाहा क्यों है
बेरुखी से तेरी ये अब तो बिखर जाएगा
मैंने एक पहरा लगा रखा था सदियों पहले
क्या पता दिल तेरे छूते ही निकल जायेगा
कितने वादे मेरे इस दिल से किये थे तुमने
कहाँ मालूम था एक दिन तूँ मुकर जाएगा
मेरी आहें मेरे दिल को ही सजा देती हैं
ऐसी हालत में भला दिल ये किधर जाएगा
तुमने बरबाद किया हमने ये कहा कब है
मेरे मिट जाने का इल्जाम इधर आएगा
मेरे लब और जिगर दोनो की दुआ तेरे लिए
दिल को मरना ही है एकदिन कभी मर जायेगा
मुझको ख्वाबों में सही कुछ दिन तो मुहब्बत देते
यही हसरत लिए दिल जाने जिगर जाएगा..........

सरोज यादव सरु

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12479 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile

Dr Preeti

44 कविताएं

View Profile