विज्ञापन

सबका मन अपने जैसा है

Saroj Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कितने हिस्से होते मन के
        
                                                    
                            
हर एक सहेजना होता है
खुशियों की उम्मीद करो
पर आंसू लेना होता है
कोई फर्क नही होता इससे
कोई बात पे कायम है कि नही
अपने हिस्से की बातों का
बस अपने किये हर वादे का
मन जिम्मेदारी लेता है
सबका मन अपने जैसा है
सबकी अपनी अभिलाषा है
कोई आशा से लबरेज यहाँ
कहीं बसती घोर निराशा है
कोई मन की बात पढ़े हरदम
कोई और के मन को ठोकर दे
कोई मन के हाथों मिट जाए
कोई मन का ही व्यापार करे
कोई मन को ईश्वर समझ रहा
और मन से सपथ उठाता है
कोई मन की अनदेखी करके
अपनो की हंसी उड़ाता है
अपना भी मन है पास मेरे
इसकी भी दुनिया अजब ही है
कोई कितना भी बेबस कर दे
कितने पलकों में आंसू दे
फिर भी मन भोला है अपना
अपनी पहचान बचाता है
आंसू भी सहेज के मन मेरा
हर हाल में बस मुस्काता है.....

सरोज यादव सरु

-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile