विज्ञापन

मैंने रखा फूलों पर फिर मन का पंछी घायल क्यों

Saroj Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैंने रखा फूलों पर फिर मन का पंछी घायल क्यों
        
                                                    
                            
जल जल उड़ता बिन पिघले ही मन कपूर का कायल क्यों
जाने क्यों पलकें सूनी हैं जाने क्यों मन भीगा है
जाने कब यह जुड़ गया तुमसे ये कुसूर तो इसका है
मेरी खुशियां रास न आयें मन हरदम ही घायल क्यों
जल जल उड़ता बिन पिघले ही मन कपूर का कायल क्यों
ऐसे तो क्या रह जायेगा मन का आँगन यूँ भी सूना
जब भी तेरी राहें देखूँ कर देता है वह दुख दूना
तुमको तो परवाह नही है रोती है फिर पायल क्यों
जल जल उड़ता बिन पिघले ही मन कपूर का कायल क्यों.
मैंने रखा फूलों पर फिर मन का पंछी घायल क्यों
जल जल उड़ता बिन पिघले ही मन कपूर का कायल क्यों........

सरोज यादव सरु

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

416 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

637 कविताएं

View Profile