विज्ञापन

कहते हो राह में तेरे ठोकर हजार हैं

Saroj Yadav

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            कहते हो राह में तेरे ठोकर हजार हैं
        
                                                    
                            
मैं क्या करूं मुझे बड़ा ठोकर से प्यार है
दुनिया में मैं भी हूँ मगर दुनिया मेरी नही
कहने के लिए सब यहां सभी के यार हैं
कोई किसी के प्यार में ठुकराए दो जहाँ
पूछो तो दिलो जान से उसपे निसार है
कोई किसी के प्यार को ठुकराए शौक से
करने को बेवफाई बहाने हजार हैं
जिसने वफ़ाएं की है मिला सिर्फ रंजोगम
तनहाइयाँ मिले तो वो रोये है जार जार
राहे वफ़ा की मंजिले होती कमाल हैं
शोलों भरी दरिया मगर जाना भी पार है
जाहिर है सभी मिटने के समान हैं यहां
ये मौत का नशा है मगर सब तलबगार है
मरने का खौफ़ पूछिये हंसकर जवाब दें
आशिक फ़ना हुए हैं फसाने हजार हैं

सरोज यादव

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile