विज्ञापन

चुप रहके बोला जाता है

Saroj Yadav

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            चुप रहकर बोला जाता है
        
                                                    
                            
नजरों से तोला जाता है
एक दर्द बसा कर सीने में
एक खास मजा है जीने में
काली रातों की खामोशी
काजल में घोला जाता है
चुप रह कर बोला जाता है

सब दर्द बयां हो जाता है
आंखों से सब कह देता हैं
एक गम का दरिया बहता है
जो हाले दिल कह देता है
बिन आग के मोम पिघलता है
सांसों को तोला जाता है
चुप रह के बोला जाता है

जब चैन जिया का खोता है
दिल चुपके चुपके रोता है
जब आस का पंक्षी उड़ जाए
जीने की वजह भी मुड़ जाए
दिल गीली आग में जलता है
सांसो से शोला जाता है
चुप रह के बोला जाता है

आशा का दीपक जलता है
बादल पलकों में पलता है
दुनिया मे मेले रोज लगें
पर प्रेमी तनहा होते हैं
पलकों में रात बितातें हैं
सपनो का डोला जाता है
चुप रह के बोला जाता है

सरोज यादव सरु

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।


 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile