विज्ञापन

कब खत्म होगा यह काल का युग जनाब।

Sakshi Meena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यह कलयुग है जनाब,
        
                                                    
                            
यहां झूठे को सच्चा माना जाता है,
सच्चे को पागल घोषित कर दिया जाता है।

सच्चे पर शक किया जाता है,
झूठे को अपनाया जाता है,
सच्चे को पराया कर दिया जाता है।

अपनो द्वारा ही छल किया जाता है,
भाई ही भाई को मार देना चाहता है,
और पत्नी ही पति को काट - मार रही है।

अब तू ही बता कौन किस पर भरोसा करें,
अब तू ही बता कोई किसी पर भरोसा कैसे करें,
अब तू ही बता इस युग का अंत कोई कैसे करें।

कौन है, इस युग का राम,
कौन है, इस युग का कृष्ण,
कौन है इस युग का अवतार।

कितना नाश कर दिया इसने,
कितना विनाश दिखा दिया इसने,
कब खत्म होगा यह काल का युग जनाब।
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile