विज्ञापन

पर आज हर औरत को खुद कृष्ण बनना पड़ता है।

Rinku Tripathi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कहाँ था ये समाज
        
                                                    
                            

कहाँ था ये समाज,
जब भरी सभा में उन दुष्ट कौरवों ने
द्रौपदी का वस्त्र हरण किया?

जब दुर्योधन ने द्रौपदी को
अपने जंघा पे बैठने को कहा,
कर्ण ने उसे वैश्या कहा,
तो दुःशासन ने भरी सभा में
एक स्त्री का वस्त्र हरण किया,
वो भी तब जब वो माहवारी में थी।

क्या हक़ था युधिष्ठिर को
द्रौपदी को दाँव पे लगाने का,
जब वो खुद हार गया था?

क्यूँ चुप थे वो महापुरुष,
जब एक औरत के साथ अन्याय हो रहा था?
क्या तब उनका दिल नहीं काँपा?
उनके कुल की मर्यादा को ठेस ना पहुँची?

क्यूँ चुप थे गंगा पुत्र भीष्म,
जब भरी सभा में एक औरत की लाज लुट रही थी?
क्या तब उनका वचन ना टूटा?
क्या तब उन महापुरुषों के धर्म को ठेस ना पहुँची?

क्यूँ द्रौपदी को श्राप देने से रोक दिया?
क्या एक औरत के लुटे लाज पे
उसे सांत्वना देने से उसका दर्द कम हो जाएगा?

क्यूँ चुप था तब ये समाज?
क्यूँ किसी ने उस अनर्थ होने से ना रोका?

आज भी हर सभा में एक द्रौपदी है,
और आज भी समाज चुप है।
तब कृष्ण ने द्रौपदी की लाज बचाई थी,
पर आज हर औरत को खुद कृष्ण बनना पड़ता है।

पर अब वो रोएगी नहीं,
अब वो लड़ेगी |
-खुशी तिवारी
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13555 कविताएं

View Profile