विज्ञापन

सुनो एक बात बताओ

REENA KUMARI PRAJAPAT

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुनो एक बात बताओ
        
                                                    
                            
तुम रोज़ रात सपनों में मेरे आते हो,
क्या मैं भी कभी सपनों में तुम्हारे आती हूॅं ?
तुम हर पल ख़्वाबों ख़यालों में मेरे रहते हो,
क्या मैं भी कभी ख़यालों में तुम्हारे रहती हूॅं ?
सुनो एक बात बताओ.......

सुनो एक बात बताओ
तुम दिन-रात, हर घड़ी, हर पल नहीं होने पर भी
मेरी आंखों के सामने घूमते रहते हो,
क्या मैं भी कभी बिना तुम्हारे पास हुए
नज़र तुम्हें आई हूॅं ?
तुम हर धड़कन में मेरी धड़कते रहते हो,
क्या मैं भी कभी दिल में तुम्हारे आई हूॅं ?
सुनो एक बात बताओ.........

सुनो एक बात बताओ
तुम यादों में मेरी हमेशा रहते हो,
क्या मैं भी कभी याद तुम्हें आती हूॅं ?
मेरी हर बात में शामिल तुम रहते हो,
क्या मैं भी कभी तुम्हारे किसी लफ़्ज़ में होती हूॅं ?
सुनो एक बात बताओ.......

~रीना कुमारी प्रजापत
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile