विज्ञापन

बचपन

Ravindra Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बहुत याद आता है
        
                                                    
                            
अल्हड़पन में लिपटा बचपन
बे-फ़िक्री का आलम
और मासूम लड़कपन
निकलता था
जब गाँव की गलियों से
बैठकर पिता जी के कन्धों पर
लगता था मानो छू लिया हो
ऊँचा आकाश किलकारी भरकर
खेत-हार घूमकर लौटते थे
सवाल-जवाब के दौर चलते थे
सुनाते थे पिता जी बोध-कथाऐं
कैसे लड़ोगे जब आयेंगीं बलाऐं
दोस्तों के साथ धमाचौकड़ी
खेल-खेल में धक्कामुक्की
अमिया इमली जामुन
सब आपस में साझा करते
झरबेरी के लाल-पीले बेर
बाग़ों में मीठे अमरुद खाया करते
अब तो बस यादों में सिमटा है बचपन
पुनि-पुनि हम क्यों जीना चाहें बचपन?

-रवीन्द्र सिंह यादव

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12618 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile