अब घरों में लोग रहते हैं, परिवार कम ही मिलते हैं,
चेहरे तो रोज़ दिखते हैं, मगर दिल कम ही मिलते हैं।
कभी चाय के बहाने घंटों बातें हुआ करती थीं,
अब पास बैठकर भी नज़रें मोबाइल पर टिकी रहती हैं।
पिता की खामोशी को कोई पढ़ नहीं पाता,
माँ का इंतज़ार अब किसी को दिखाई नहीं आता।
दोस्तों की लंबी सूची है हर एक के मोबाइल में,
मगर कोई काम नही आता किसी मुश्किल में।
हमने दूर बैठे लोगों से जुड़ने के रास्ते बना लिए,
मगर पास बैठे अपनों से मिलने के बहाने गँवा दिए।
हर कोई अपने जीवन में इतना मशगूल हो गया,
कि घर लौटने वाला इंसान अपने ही घर में मेहमान हो गया।
अजीब यह नहीं की आज इंसान भीड़ में अकेला है,
अजीब तो यह है कि उसके अपने पास हैं,
फिर भी उसे किसी अपने की तलाश है।