विज्ञापन

तेरी खामोशी सुन लेते वो

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आँख में ठहरा हुआ था एक पूरा आसमान,
        
                                                    
                            
वो मगर पढ़ ही न पाए ये नमी क्या चीज़ है।

हमने हर लम्हा इशारों में उलफ़त लिख दी,
वो न समझे कि निगाहों की ज़बाँ क्या चीज़ है।

पास थे फिर भी हमारे दरमियाँ फ़ासले रहे,
वो न समझे कि ये दूरी की कमी क्या चीज़ है।

एक मुद्दत से उन्हें अपना बनाने की थी चाह,
वो न समझे इंतज़ारों की घड़ी क्या चीज़ है।

हम तो चुप थे कि कहीं रिश्ता न टूटे इस तरह,
वो समझ बैठे कि दिल में कुछ नहीं क्या चीज़ है।

काश इक बार मेरी ख़ामोशी सुन लेते वो,
फिर समझते कि उलफ़त की सदा क्या चीज़ है।
-रतन कुमार कैथवास
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10784 कविताएं

View Profile

Chitra Panwar

31 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

461 कविताएं

View Profile

Ipsita Bhadauria

37 कविताएं

View Profile