विज्ञापन

पूरी तरह पत्थर हुआ नहीं

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चराग़ों को बेवजह मत बुझाया करो,
        
                                                    
                            
मेरे शहर में यूँ बार बार मत आया-जाया करो।

दिल में फिर से कोई उम्मीद जगती है,
तुम सामने आकर यूँ न बहलाया करो।

हमने बड़ी मुश्किल से संभाला है ख़ुद को,
पुरानी बातों को फिर से न दोहराया करो।

तुम्हारी आहट से मौसम बदलने लगता है,
यूँ खिड़कियों के पास आकर न मुस्कुराया करो।

अगर जाना ही है तो ख़ामोशी से चले जाना,
हर बार लौटकर हमें न आज़माया करो।

ये दिल अभी पूरी तरह पत्थर हुआ नहीं,
इसे हर बार अपना कहकर न तड़पाया करो।

जो बुझ चुका है उसे राख ही रहने दो अब,
हर हवा में चिंगारी न फिर से फूँका करो।
-रतन कुमार कैथवास
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10784 कविताएं

View Profile

Chitra Panwar

31 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

461 कविताएं

View Profile

Ipsita Bhadauria

37 कविताएं

View Profile