विज्ञापन

ये हार नहीं 'रतन', बस वक़्त की रवानी है।

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            राहों में अगर काँटे हैं, काँटों से गुज़र जाएँ,
        
                                                    
                            
मंज़िल को पा लेना ही इस दिल की निशानी है।

तूफ़ान से कह दो कि हमें रोक नहीं सकता,
सीने में अभी ज़िंदा एक आग पुरानी है।

जो लोग हमें रोकें, वो रोकते ही रह जाएँ,
हमने तो समंदर में भी राह अपनी बनानी है।

गिरकर भी सँभलना है, थककर भी चलना है,
हर चोट के सीने में इक नई कहानी है।

मिट्टी में दबा देंगे तो फिर खिलकर फूल बनेंगे हम,
ये हार नहीं 'रतन', बस वक़्त की रवानी है।

दरिया की तरह अपना सफ़र जारी ही रहेगा,
रास्ता न मिले तो ख़ुद राह बनानी है।
-रतन कुमार कैथवास
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10784 कविताएं

View Profile

Chitra Panwar

31 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

461 कविताएं

View Profile

Ipsita Bhadauria

37 कविताएं

View Profile