विज्ञापन

पूर्णिका-!! दीपावली प्रकाश उत्सव!!

Rajni Katare

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पूर्णिका-!! दीपावली प्रकाश उत्सव!!
        
                                                    
                            

प्रारम्भी नेह-
तोरण बँध गये घर द्वारे, घर- घर दीप जलाना है।
स्नेह, प्रेम आस्था का उत्सव, सबको गले लगाना है।१।

जल उठे दीप से दीप, जगमग होगा संसार।
घर- घर में दीप जलें, तिमिर को दूर भगाना है।२।

नव उमंग से जीवन सजे, आओ मिल दीप जलाएं।
अज्ञान तिमिर को दूर कर, ज्ञान प्रकाश फैलाना है।३।

अम्बर में चमक रहे तारे, हर- घर दीप मुस्कुराएं।
जीवंत हो उठे हर - रंग, घर- आँगन रंगोली सजाना है।४।

माँ लक्ष्मी के चरण पड़ें, शुभ- लाभ का संचार हो।
भक्ति भाव से दीप सजाकर, जीवन धन्य बनाना है।५।

परिचयी नेह-
हर मन मे आशा की ज्योति 'हेम', मन में विश्वास।
दीप- उत्सव का संदेश, देश में सुख समृद्धि लाना है।६।
 
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6981 कविताएं

View Profile