विज्ञापन

मेरे हाथों की लकीरों का हुनर

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे हाथों की लकीरों का हुनर
        
                                                    
                            

मेरे हाथों की लकीरों में
शायद ये कैसी ख़ूबी है,
जो भी मेरे संपर्क में आता है,
वो ऊपर उठ जाता है।

मैंने जिसे अपना माना,
उसके रास्ते आसान होते गए,
उसके सपनों को पंख मिलते गए,
और उसके कदम
ऊँचाइयों की ओर बढ़ते गए।

मगर मेरी कहानी कुछ और रही,
जिसे उठाया, वो आसमान छू गया,
और मैं…
हर बार ज़मीन के नीचे
थोड़ी और धँसती गई।

अजीब हुनर है मेरी किस्मत का—
दूसरों के हिस्से में
मेरे हाथों से उजाला लिखती है,
और मेरे हिस्से में
अँधेरे छोड़ जाती है।

शायद मेरी लकीरों में
दूसरों को ऊँचा उठाने की ताकत है,
बस अफ़सोस…
मेरी अपनी ऊँचाई की
कोई लकीर नहीं।
-रजनी
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all