विज्ञापन

हालात के अनुसार बदलने में नहीं

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माहौल
        
                                                    
                            

कमज़ोर लोग माहौल से बदल जाते हैं,
हालात जैसे हों, वैसे ढल जाते हैं।
दुनिया जिस रंग में रंगती है उन्हें,
वे उसी रंग में रंग जाते हैं।

मगर मज़बूत लोग
माहौल से समझौता नहीं करते,
वे अपने इरादों से
माहौल की दिशा बदल देते हैं।

जहाँ लोग कहते हैं—
“ऐसा ही चलता आया है,”
वहीं मज़बूत इंसान कहता है—
“अब ऐसा नहीं चलेगा।”

क्योंकि असली ताकत
हालात के अनुसार बदलने में नहीं,
बल्कि अपने साहस से
हालात बदल देने में है।
-रजनी
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjay

2 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

520 कविताएं

View Profile