विज्ञापन

कुछ भी स्थिर नहीं

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ भी स्थिर नहीं
        
                                                    
                            

या तो आगे बढ़ो,
या फिर पीछे लौट जाओ,
कहीं तो जाना पड़ेगा,
क्योंकि यहाँ कुछ भी स्थिर नहीं।

हर दिन एक नया जीवन है,
हर पल एक नया द्वार,
या तो रोज़ नए जीवन में प्रवेश करो,
या पुराने में दबते जाओ बार-बार।

छोड़ दो उन चीज़ों को,
जो भय बनकर मन में रहती हैं,
भय केवल उस चीज़ से करो,
जिससे सच में भय करना चाहिए।

बाकी सब मोह-माया है,
सब समय के साथ बदल जाना है,
बस इतना कर लेना—
जब आईने में खुद को देखो,
तो अपनी नज़रों में
खुद को निर्दोष पाना है।

क्योंकि अंततः
दुनिया क्या कहती है, यह नहीं,
तुम अपने भीतर क्या देखते हो—
यही तुम्हारा सबसे बड़ा सत्य है।
-रजनी
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjay

2 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

520 कविताएं

View Profile