विज्ञापन

एक नमूने से पूरा ब्रह्मांड नहीं

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक नमूने से पूरा ब्रह्मांड नहीं
        
                                                    
                            

कुछ ऐसे भी मूर्ख होते हैं,
जो एक छोटे-से नमूने से
पूरे ब्रह्मांड की राय बना लेते हैं,
एक अनुभव को ही
संपूर्ण सत्य मान लेते हैं।

एक इंसान धोखेबाज़ निकला,
तो कहते हैं—सब ऐसे ही हैं,
एक रिश्ता टूट गया,
तो कहते हैं—हर रिश्ता झूठा है।

एक नारी गलत निकली,
तो पूरी नारी जाति पर
कलंक लगाने लगते हैं,
जैसे एक बूंद की गंदगी से
पूरा समुद्र गंदा हो जाता है।

अरे मूर्खों!
नमूना छोटा हो तो
निष्कर्ष भी छोटा रखो,
एक कहानी के आधार पर
पूरी किताब को मत परखो।

क्योंकि ब्रह्मांड बहुत बड़ा है,
और तुम्हारा अनुभव
सिर्फ उसका एक छोटा-सा पन्ना है।

— रजनी
13 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all