विज्ञापन

फिटनेस एक जरूरत है हम सब की,इसका कोई विकल्प नहीं.

Prasoon Saxena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फिटनेस एक जरूरत है हम सब की,
        
                                                    
                            
इसका कोई विकल्प नहीं,
आपकी सेहत बचाने कोई नहीं आ रहा,
फ़िट-स्वस्थ रहना,आपकी खुद की जरूरत है.

फिट रहना अब
सिर्फ अच्छा दिखने तक सीमित नहीं है,
यह रोजमर्रा की
भागदौड़ भरी जिंदगी के साथ,
तालमेल बनाए रखने के लिये महत्वपूर्ण है,
स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अब एक चुनौती है.

काम के लंबे घंटे,
अंतहीन स्क्रीन टाइम और लगातार तनाव से,
दुर्भाग्यवश,इस नियमित दिनचर्या से,
हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है,
इसलिए फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति,
जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है.
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all