एक बिन्दु प्रचण्ड ऊर्जा की,
लिए सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का रहस्य,
विवृत परिकल्पना के दायरे से परे,
अंतर्मन की दृष्टि के समक्ष,
अपने सत्य का प्रमाण देती हुई,
अनुभूति प्रदान करती है,
परमानन्द की |
- प्रदीप्ति