विज्ञापन

नींद पर पहरे लगा के सोया हूं , मौत के आग़ोश में यूं खोया हूं

Pradeep Tiwari'Deep'

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नींद पर पहरे लगा के सोया हूं
        
                                                    
                            
मौत के आग़ोश में यूं खोया हूं

ख़ंजर-ए-दो-दम पे है ये जां मेरी
मैं ख़ुदा की बंदगी में खोया हूं

छाँव मुझको भी मिलेगी एक दिन
बीज मैं इंसानियत का बोया हूं

मोह माया त्याग कर ऐ दोस्तों
आत्मा को भक्ति रस से धोया हूं

ख़्वाब झूठे थे नशा भी झूठा था
नींद टूटी तो फफक के रोया हूं

'दीप' चिंता अब रही ना देह की
मै चिता की सेज पर अब सोया हूं
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
4 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7587 कविताएं

View Profile