नींद पर पहरे लगा के सोया हूं
मौत के आग़ोश में यूं खोया हूं
ख़ंजर-ए-दो-दम पे है ये जां मेरी
मैं ख़ुदा की बंदगी में खोया हूं
छाँव मुझको भी मिलेगी एक दिन
बीज मैं इंसानियत का बोया हूं
मोह माया त्याग कर ऐ दोस्तों
आत्मा को भक्ति रस से धोया हूं
ख़्वाब झूठे थे नशा भी झूठा था
नींद टूटी तो फफक के रोया हूं
'दीप' चिंता अब रही ना देह की
मै चिता की सेज पर अब सोया हूं
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X