विज्ञापन

मिरे दिल की दवाई तुम करोगे क्या मेरे ग़म को तिहाई तुम करोगे क्या

Pradeep Tiwari'Deep'

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिरे दिल की दवाई तुम करोगे क्या
        
                                                    
                            
मेरे ग़म को तिहाई तुम करोगे क्या

क़फ़स में बन्द है कब से परिन्दा ये
असीरी से रिहाई तुम करोगे क्या

हँसा करके रुला करके सता करके
मुहब्बत की उगाही तुम करोगे क्या

निगाहों के भँवर में डूबती नैया
सफीने की खिवाई तुम करोगे क्या

अभी तक चाक़ दिल धड़के है सीने में
जिगर दिल की सिलाई तुम करोगे क्या

चुनरिया ओढ़ कर अब अपने प्रियतम की
हथेली पर हिनाई तुम करोगे क्या

परेशां होके भटके 'दीप' ये आशिक
नज़र बंदी इलाही तुम करोगे क्या
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
 
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all