विज्ञापन

"कहाँ खो गया बचपन"

Poonam Kumari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पगडंडी पर दौड़ता बचपन,
        
                                                    
                            
जाने कहाँ विलुप्त हुआ,
माटी से रिश्ता टूट गया,
कैसा यह परिवर्तन हुआ।
कंचों की वह खनक न बाकी,
न गिल्ली-डंडे की तान,
चौपालों की जगह अब जैसे,
सिमट गया सारा जहान।
पोखर, पीपल, नीम की छाया,
सब लगते अनजान,
मोबाइल की चमक में खोया,
भोला-भाला बचपन आज।
जिस माटी में खेला करता,
वह माटी भी मौन खड़ी,
बचपन की वह निर्मल हँसी अब,
जाने किस दिशा में पड़ी।... 
-पूनम कुमारी
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all