विज्ञापन

कर विजय की आस

Pooja Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रुकी थमी से स्वांस क्यों
        
                                                    
                            
यह बे वजह विलाप क्यों
वीर हो प्रताप भी हो तुम
कर वियज की आस कर

की यूँ उठे धमनी का शोर
हर एक दिशा में चारों ओर
ऐसै सिंह सी तू दहाड़ कर
अब तो उठ के प्रहार कर
कर विजय की आस कर

गिरी सा भर भुजा में जोर
सिंधु सा कर हृदय में शोर
कह रही है यह धरा तुझे
कि अब के कुछ विराट कर
कर वियज की आस कर

अब तू उठ के तोड़ डाल
यह बंदियों सी बेड़ियां
इस घनघोर अंधकार मे
तू खुद का शुभप्रभात कर
कर विजय की आस कर

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile