विज्ञापन

मेरे प्यारे बापू

प्रभाष कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐसे थे मेरे प्यारे बापू
        
                                                    
                            
थे जग में सबसे न्यारे बापू

पर पीड़ा समझते थे वो
दुखियों के संग रहते थे वो
सादगी की पहचान थे बापू
दीन दुखियों की जान थे बापू

सत्य की राह पर चलते थे वो
झूठ का कभी न दिए वो साथ
जुल्मों को सहते गए
हिंसा की वो किए न बात
सत्य और अहिंसा का,
सबको पाठ पढ़ाया बापू

ऐसे थे मेरे प्यारे बापू
थे जग में सबसे न्यारे बापू

जन-जीवन पर ध्यान दिए वो
अछूतों को सम्मान दिए वो
ऊँच-नीच का भेद मिटाकर
समरसता का ज्ञान दिए वो
सद्भाव दर्शाने वाले,
माँ भारती के संतान थे बापू

ऐसे थे मेरे प्यारे बापू
थे जग में सबसे न्यारे बापू
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile