विज्ञापन

कौन लिखता है?

Pankaj Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अधरों पर ताला,
        
                                                    
                            
नयनों में ज्वाला।
चुप मैं था—
या था उजाला?

भीतर स्पन्दन,
बाहर निस्तब्ध।
जग ने कहा—
"यह मौन।"

कागज़ ने छुआ,
शब्द झर गए।
मैं अनकहा,
अर्थ भर गए।

लेखनी चली,
जड़ता पिघली।
मौन की कोख से,
दृष्टि निकली।

शब्द नहीं थे,
केवल संकेत।
रिक्त हुआ मैं,
शेष अनिर्वच।

अब प्रश्न यही—
कौन लिखता है?
मैं मौन में,
या मौन मुझमें?

.
8 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile