विज्ञापन

तुम्हारे बिन जीवन मेरा लगता है, खाली-खाली...

nohit bhat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सर्दी में खिलती धूप जैसी,
        
                                                    
                            
गर्मी में नीम की छाँव हो तुम।
तुम हो जैसे वर्षा में हरियाली,
तुम्हारे बिन जीवन मेरा लगता है,
खाली-खाली...

भोर के उजियारे जैसी,
भानु की पहली किरण हो तुम।
तुम हो जैसे खिलते फूलों की डाली,
तुम्हारे बिन जीवन मेरा लगता है,
खाली-खाली...

बसंत की बहार जैसी,
फूलों की बौछार हो तुम।
तुम हो जैसे क्षितिज पर छाई,
सूर्य की लाली।
तुम्हारे बिन जीवन मेरा लगता है,
खाली-खाली...

अंबर में झिलमिलाते तारों जैसी,
पूर्णिमा की चाँदनी रात हो तुम।
तुम हो जैसे अँधेरे में,
जुगनू की उजियारी।
तुम्हारे बिन जीवन मेरा लगता है,
खाली-खाली...

नदियों की मधुर आवाज़ हो तुम,
बहते पानी-सी साफ़ हो तुम।
तुम्हारी ज़ुल्फ़ें सावन की,
घटाओं-सी काली-काली।
तुम्हारे बिन जीवन मेरा लगता है,
खाली-खाली...
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjay

2 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

520 कविताएं

View Profile