विज्ञापन

पिता का संघर्ष

Neha Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो दिखाता नहीं कभी दुःख अपना,
        
                                                    
                            
जो जताता नहीं कभी हक अपना,
वो पिता होता हैं!!...

जो घर के एक एक रुपए का खर्च अपने कंधों पर रखता है,
जो बिना खुद की परवाह के अपने बच्चों को खुश रखता है,
वो पिता होता हैं!!!.......

जो अपने बच्चों की हर कमी को पूरा करने के लिए दिन रात जगता है,
जो अपने सपनों को छोड़कर अपने परिवार के लिये संघर्ष करता हैं,
वो पिता होता हैं!!!!........

जो दो जोड़ी कपड़े में पूरा साल गुजार देता हैं,
जो अपने आंसू छिपाकर सबको हंसा देता है,
वो पिता होता हैं!!!!!.........

 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all