विज्ञापन

किसी का खुलने से,किसी का बंद सड़क कारोबार है।

Neet Biology

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सियासी मुद्दे तो वजनदार है पर बड़े हल्के किरदार है।
        
                                                    
                            
किसी का खुलने से,किसी का बंद सड़क कारोबार है।
नौकरी नही इसलिये कोई इज्जत न घर पर न बाहर,
दोस्त करता है इज्जत क्योंकि वो ख़ुद बेरोज़गार है।
मिर्च मसाले से सनी खबर मे रेजीम चेंज का सपना,
राजनीति मे अदृश्य जड़ तो मिडिया और अख़बार है।
लिखने को लिख तो रहे है कई कलमकार मेरी तरह,
पर न शरद जोशी का प्रहार न परसाईजी की धार है।
न मै तनाव में चुनाव न ही चुनाव में तनाव देखता हूं,
मै इस माटी को चूमता हूं , मुझे इस माटी से प्यार है।
ब्राज़ील मे जीत का जश्न तमाचा है उनके के मुंह पर,
नाम सोशल मीडिया जहां एल्गोरिदम ही हथियार है।
-जयंत दिक्षित
10 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Kiran Mishra

232 कविताएं

View Profile

Shravya

1 कविता

View Profile