विज्ञापन

मोहब्बत उबासियां ले रही है...

Meena Gopal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मोहब्बत उबासियाँ ले रही है
        
                                                    
                            
चलो उसका दिल बहलाया जाए
बर्फ़ से ठंडे एहसासों को
हौले-हौले से गरमाया जाए

भले ही बालों में
चांदी चमकने लगी हो..
या उम्र थोड़ी-थोड़ी सी
सरकने लगी हो..
बावरे-मन , उतावलेपन को.
आंखों में फ़िर से सजाया जाए..

मोहब्बत उबासियाँ ले रही है
चलो उसका दिल बहलाया जाए..
बर्फ़ से ठंडे एहसासों को
हौले-हौले से गरमाया जाए..

दरवाजे अरमानों के
उड़का के छोड़ देना हो...
या अंगड़ाइयां चाहतों की
कोई और मोड़ देना हो...
मन की तरंग, मन की उमंगों को
दिल में फ़िर से बसाया जाए..

मोहब्बत उबासियाँ ले रही है
चलो उसका दिल बहलाया जाए
बर्फ़ से ठंडे एहसासों को
हौले - हौले से गरमाया जाए !!
-मीना गोपाल त्रिपाठी
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile