विज्ञापन

हरियाली हर ओर

Mansi Mittal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            घिर-घिर आये कारे बदरा,  करे दामिनी शोर है।
        
                                                    
                            
बरसे बदरा जोर-जोर से, हरियाली हर ओर है।।
तप्त धरा की प्यास बुझी है, आती अब मुस्कान  है।
शाख-पात सब पुलकित होते, सुरभित लगे विहान है।
दुल्हन-सी फिर धरा सजी है, गगन लगे चितचोर है
बरसे बदरा जोर-जोर से, हरियाली हर ओर है।।
रिमझिम बूँदें गिरतीं हैं ज्यों, बजता यूँ संगीत रे।
दादुर मोर पपीहा नाचें, गाती कोयल गीत रे।
सौंधी-सी खुशबू महके अब, मन में उठे हिलोर है,
बरसे बदरा जोर-जोर से, हरियाली हर ओर है।।
हर्षित  हुए किसान सभी हैं, चले रोपने धान को।
खेतों में हरियाली छाए, कहते हैं भगवान को।
आए अब घर-घर खुशहाली, मनवा भव-विभोर है,
बरसे बदरा जोर-जोर से, हरियाली हर ओर है।।
-मानसी मित्तल
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjay

2 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

520 कविताएं

View Profile