विज्ञापन

जड़े जीवन की

Manish Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन का दरख़्त कभी, लह लहा न सका!
        
                                                    
                            
जड़े थी, गाँव मे, कहीं दूर!

शहर मे, कह कहे, लगा न सका!

उस मिट्टी मे कुछ तो था, खाश!
अपनापन कहीं और वो, पा न सका!

सुनहली धूप, छन के आती थी, गोढवूल् के पेड़ों से!
वो सुबह, आज भी, भुला न सका!

जिन गलियों मे, बीता बचपन,
उससे अलग, स्वयं को कभी, पा न सका!

कृत्रिम रौशनी के साये मे, लिपटी, शहर की जिंदगी!
जिंदगी है, या भ्रम, कभी कोई, बतला न सका!

जड़ों से दूर, सुख गया, जीवन का पौध
प्यास इतनी, दौलत का समंदर भी, बुझा न सका!!
6 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all