विज्ञापन

ये एहसास खुद में पाते हैं:....

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल के झरोखे में
        
                                                    
                            
बैठाया है
ख्वाब एक सजाया है
ना इनकार करते हैं
ना इकरार करते हैं
लेकिन हद से
ज्यादा परवाह करते हैं
मुहब्बत की तो पता नहीं
सुबह शाम तुम्हारा
इंतजार करते हैं
तुम्हारे ख्याल मात्र से ही
खुशियों से भर जाते हैं
शायद "कविता"
हम कुछ कहना चाहते हैं
जो कह नहीं पाते हैं
कलम उठती तो रुकती नही
शब्दों को संजोने में चूकती नहीं
ये हम आज खुलेआम कहते हैं
खुद से ज्यादा तुम्हारा
ख्याल रखते हैं
दिल की तमन्ना को
कविता का नाम देते हैं
कभी कभी खाना भी खाना है
ये बात भूल जाते हैं
तुम्हारी चाहतों में
इतने मशगूल हो जाते हैं
तुम दिल की धड़कन हो
ये एहसास खुद में पाते हैं।।
-ममता तिवारी
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all