मोहब्बत से देखो
दुनिया को
महसूस होगी
मोहब्बत में
कितने फायदे
और नफरत में
कितनी हानियां है
मोहब्बत से ही
जिंदगी और
जिंदगानिया है
नफरतों को दिल में
जगह न देना
सबके प्रति दिल में
मोहब्बत का भाव रखना
मोहब्बत फैलाओ
नफरत मिटाओ
नफरत का दीप बुझाओ
मोहब्बत का दीप जलाओ
अपनों से गैरों से
सबसे मोहब्बत निभाओ।।
-ममता तिवारी