मेरी कलम दीवानी है
ये सारी दुनिया कहती है
ये बहुत रूहानी भी है मेरी आत्मा कहती है
यह लिखते वक्त जन्नत की खुशियां देती है
दिल के अरमानों को शिद्दत से लिखती है
ये करोड़ों में एक है, मेरे दिल की सुनती है
इसका कोई मोल नहीं,ये अनमोल है
ये सुख शांति चैन अमन सब देती है
मेरी कलम विचित्र अद्भुत है
बिना शोर किए चलती है।।
-ममता तिवारी